कोरोना रिटर्न : उत्तराखंड में मिले 2 नए कोरोना संक्रमित

देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है, देशभर में कोरोना से बचाव के लिए नई गाइडलाइंस शुरू हो गई हैl कोरोना के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड भी सतर्क हो गया है, बृहस्पतिवार को दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि तीन संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के […]

देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है, देशभर में कोरोना से बचाव के लिए नई गाइडलाइंस शुरू हो गई हैl

कोरोना के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड भी सतर्क हो गया है, बृहस्पतिवार को दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि तीन संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 626 सैंपल की जांच हुई जिसमें से देहरादून और रुद्रप्रयाग जिले से एक-एक संक्रमित मिले हैंl प्रदेश में वर्तमान समय में 28 कोरोना संक्रमित का इलाज चल रहा है,अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।

वही कोरोना के खतरे को देखते हुए प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आज शुक्रवार से भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। 

साथ ही अस्पतालों में आने वाले सर्दी-जुकाम, बुखार व श्वसन तंत्र से संबंधित मरीजों की आरटीपीसीआर जांच भी जरूरी कर दी गई है।

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने कोविड की नई SOP (मानक प्रचालन प्रक्रिया) जारी की। सभी डीएम और सीएमओ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना संक्रमित सैंपलों को अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून भेजें। 

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts