नैनिताल में कल होगा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल

नैनिताल में कल होगा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। देश को कोरोना महामारी से निजाद दिलाने वाली दवा का ट्रायल कल शुक्रवार को पहली बार नैनीताल में होने जा रहा है। चीन से आए जानलेवा वायरस ने सम्पूर्ण विश्व के साथ हिंदुस्तान में भी लोगों के स्वास्थ्य के साथ अर्थव्यवस्था को बिगाड़कर रख दिया है। महिनों के इंतजार के बाद कल बीडी पाण्डेय महिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का पहला ट्रायल शुरू होगा। डाॅक्टर संजीव खर्कवाल ने बताया कि, मौकड्रिल सिर्फ 25 वोलंटियरस (हेल्थ वर्क्स) पर ही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि, यह कितना लाभकारी साबित होगा। यह कहना तो मुश्किल है। लेकिन यह सभी के लिए एक आशा की किरण लेकर आया है। अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों का कहना है कि, सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जरुरत के अनुसार सारी व्यवस्थाऐं कर ली गयी हैं और सोशल डिस्टेंसिंग को मद्देनजर रखते हुए तीन कमरे भी तैयार किये गये हैं। वैक्सीन लगाने के लिए ए.एन.एम की टीम को ट्रेनिंग दी जा चुकी है, और पूरे स्टाफ़ को जरूरी मापदंडों के बारे में बता दिया गया है।

वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज की भी व्यवस्था की गयी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार अभी ये वैक्सीन को आम जनता के लिए नहीं लायी जा रही है। मैडिकल की एक ट्रेंड़ स्टाफ़ को भी तैनात किया जाएगा, जो किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने में सक्षम है। उन्होंने ये भी कहा कि, ये वैक्सीन कितनी असरदायक साबित होगी, यह परिणाम आने के बाद पता चलेगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts