ब्रेकिंग : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया रेलवे वाणिज्य अधीक्षक

विशाल सक्सेना रिश्वत लेते हुए रेलवे के वाणिज्य विभाग में तैनात वाणिज्य अधीक्षक को सीबीआई ने रंगे हाथ पकड़ लियाl जिससे वहां हड़कंप मच गयाl लालकुआं रेलवे स्टेशन पर माल ढुलाई के नाम पर ₹7000 की रिश्वत लेते हुए वाणिज्य अधीक्षक राजेंद्र तोमर पकड़ा गयाl आरोपी को पकड़कर सीबीआई की टीम देहरादून ले गईl इस […]

विशाल सक्सेना

रिश्वत लेते हुए रेलवे के वाणिज्य विभाग में तैनात वाणिज्य अधीक्षक को सीबीआई ने रंगे हाथ पकड़ लियाl जिससे वहां हड़कंप मच गयाl

लालकुआं रेलवे स्टेशन पर माल ढुलाई के नाम पर ₹7000 की रिश्वत लेते हुए वाणिज्य अधीक्षक राजेंद्र तोमर पकड़ा गयाl आरोपी को पकड़कर सीबीआई की टीम देहरादून ले गईl इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैl

सीबीआई की टीम एक बरेली निवासी व्यक्ति के शिकायत पर देहरादून से पहुंची थीl

सीबीआई की टीम ने छापेमारी में वाणिज्य कार्यालय में अभिलेखों की जांच पड़ताल कर कुछ कागजात भी अपने कब्जे में ले लिए, साथ ही वहां उपस्थित कर्मचारियों से पूछताछ भी कीl

 बरेली निवासी व्यापारी ने 7 दिसंबर को विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रेन में माल बुकिंग के दौरान वाणिज्य अधीक्षक द्वारा अक्सर रिश्वत की मांग की जाती है। हावड़ा ट्रेन में माल बुकिंग की एवज में वाणिज्य अधीक्षक द्वारा 7000 की रिश्वत की मांग की थी। 

 

Also Read This

भाजपा मिशन-2027 : विधायकों के रिपोर्ट कार्ड की कसौटी पर टिकट। कमजोर फीडबैक वाले चेहरों पर संगठन की नजर

बीएल संतोष की बैठक के बाद सियासी हलचल तेज, कमजोर फीडबैक वाले चेहरों पर संगठन की नजर; सात टिकट कटने की चर्चा अभी...

दर्दनाक: बस हादसे में इन 9 लोगों की मौत। 6 गंभीर घायल; चालक पर लापरवाही के आरोप

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि...

Related Posts