क्राइम(साइबर ठगी): न मिला इनाम, न मिली कार। 1.50 करोड़ रुपये भी गवाएं

देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ तहसील क्षेत्र निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति से साइबर ठगों ने KBC के नाम पर करीब 1.50 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने फेसबुक पर चल रहे ‘KBC चेहरा पहचानो गेम’ में 8.5 लाख रुपये जीतने और एक कार इनाम में मिलने का झांसा दिया। इसके बाद […]

देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ तहसील क्षेत्र निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति से साइबर ठगों ने KBC के नाम पर करीब 1.50 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने फेसबुक पर चल रहे ‘KBC चेहरा पहचानो गेम’ में 8.5 लाख रुपये जीतने और एक कार इनाम में मिलने का झांसा दिया। इसके बाद इनाम की रकम जारी कराने के नाम पर टैक्स और अलग-अलग शुल्क बताकर पीड़ित से लगातार रकम जमा कराई गई।

मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर देहरादून साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मोबाइल नंबरों, व्हाट्सऐप अकाउंट, बैंक खातों और लेनदेन की जांच कर रही है।

फेसबुक पर KBC गेम के जरिए फंसाया

जानकारी के अनुसार, उखीमठ तहसील क्षेत्र निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति ने 14 जनवरी 2026 को फेसबुक पर ‘KBC चेहरा पहचानो’ गेम में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्हें मैसेज मिला कि उन्होंने 8.5 लाख रुपये की इनामी राशि जीत ली है।

इसके बाद नितिन नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सऐप के जरिए उनसे संपर्क किया। शुरुआत में इनाम की रकम जारी करने के नाम पर उनसे 1,550 रुपये टैक्स के तौर पर जमा कराए गए।

PM, उद्योगपति और अभिनेता की तस्वीरें भेजकर जीता भरोसा

पीड़ित के मुताबिक, इसके बाद अलग-अलग व्हाट्सऐप नंबरों से ठगों ने उनसे संपर्क करना शुरू किया। कथित तौर पर भरोसा कायम करने के लिए ठगों ने प्रधानमंत्री, एक बड़े उद्योगपति और एक बड़े अभिनेता की तस्वीरों के साथ RBI के फर्जी दस्तावेज भी भेजे।

ठगों ने पीड़ित को बताया कि उन्होंने 8.5 लाख रुपये के साथ एक चार पहिया वाहन भी जीता है। इनाम और कार हासिल करने के लालच में पीड़ित लगातार ठगों के संपर्क में बने रहे।

मार्च से सितंबर तक अलग-अलग खातों में भेजे पैसे

शिकायत के मुताबिक, मार्च से सितंबर 2026 के बीच ठगों ने इनाम और कार दिलाने के नाम पर पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई।

पीड़ित ने बैंक ऑफ बड़ौदा, SBI, चमोली जिला सहकारी बैंक और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के खातों से रकम भेजी। आरोप है कि ठगों की मांग पूरी करने के लिए पीड़ित ने परिचितों से उधार लेकर भी पैसे दिए।

इस तरह अलग-अलग किस्तों में करीब 1.50 करोड़ रुपये ठगों तक पहुंच गए।

न मिला इनाम, न कार; बढ़ती गई पैसों की मांग

लगातार पैसे देने के बावजूद जब पीड़ित को न तो 8.5 लाख रुपये की इनामी राशि मिली और न ही कार, बल्कि ठगों की ओर से और रकम की मांग की जाने लगी, तब उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ।

इसके बाद पीड़ित ने देहरादून साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

IT Act और BNS की धाराओं में मुकदमा

एसएसपी STF अजय सिंह के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IT Act की धारा 66, 66D और BNS की धारा 318(4), 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अब आरोपियों तक पहुंचने के लिए मोबाइल नंबरों, व्हाट्सऐप अकाउंट, बैंक खातों और पैसों के ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।

Also Read This

क्राइम: देहरादून में जन्मदिन की पार्टी में खूनी खेल, शराब के नशे में युवक की चाकू मारकर हत्या

Dehradun News: देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र के जमनपुर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी खूनी विवाद में बदल गई। शराब पीने...

बड़ी खबर: ₹27.50 करोड़ की लागत से बदलेगा देहरादून ISBT का स्वरूप,अंतिम चरण में पहुंचा काम

देहरादून: राजधानी देहरादून के प्रमुख अंतरराज्यीय बस टर्मिनल ISBT को आधुनिक और सुविधासंपन्न ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts