लिव इन रिलेशन : प्रेमी ने महिला के बेटे की कर दी हत्या l सूटकेस में भर गंगनहर में फेंका शव

महिला जिससे प्रेम करती थी जिसके साथ लिव-इन में रहती थी उसी ने महिला के 12 वर्षीय पुत्र की हत्या कर दीl हत्या करने के बाद शव को सूटकेस में भरकर गंग नहर में फेंक दिया l महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कासिफ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। महिला […]

महिला जिससे प्रेम करती थी जिसके साथ लिव-इन में रहती थी उसी ने महिला के 12 वर्षीय पुत्र की हत्या कर दीl हत्या करने के बाद शव को सूटकेस में भरकर गंग नहर में फेंक दिया l महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कासिफ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

महिला का नाम मुस्कान है जो आलवी नगर थाना लोनी जिला गाजियाबाद के निवासी हैl मुस्कान अपने 12 साल के बेटे अयान के साथ पिछले 9 सालों से पिरान कलियर में किराए पर कमरा लेकर रह रही थीl

मुस्कान और आरोपी का से दोनों की मुलाकात दिल्ली में एक रिश्तेदारी में हुई थी l काशिफ सलेमपुर दिल्ली का रहने वाला हैl

कासिफ वैसे तो महिला का प्रेमी है लेकिन उसने अपने आसपास के लोगों को उसे अपना बड़ा बेटा बताया हुआ थाl महिला पुलिस से भी झूठ ही बोल रही थी लेकिन पुलिस ने जब डांट डपट करी तो महिला ने सच बोल दियाl

मुस्कान का कार्तिक के साथ झगड़ा होने के चलते और मारपीट की वजह से मुस्कान दरगाह में जाकर सो गई जब अगली सुबह मुस्कान वापस आए तो कमरे में अपने बेटे को ना पाकर उसने अपने प्रेमी से पूछाl

लेकिन जिस ने हत्या की है वह क्या कुछ बताताl

उसके बाद महिला और कासिफ दोनों मिलकर मुस्कान के बेटे को ढूंढने लगे जिसके बाद महिला ने सीसीटीवी कैमरा चेक करने की बात कही, महिला का इतना कहना हुआ और कासिफ गायब हो गया l

फिर महिला ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर सीसीटीवी कैमरा चेक किए। जिसमें कासिफ एक सूटकेस सिर पर रखकर ले जाता नजर आया। 

साथ ही आरोपी कार्तिक ने मुस्कान के दूसरे बेटे जो कि गाजियाबाद में रह रहा है उसका नाम तसलीम है l उसे फोन करके यह बताया कि उसने उसके छोटे भाई की हत्या कर दी और सूटकेस को गंग नहर में फेंक दिया हैl

जब तस्लीम ने अपनी मां को इस बारे में सूचना दी तो मां के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने पुलिस में इसकी तहरीर दर्ज करा दीl

पुलिस गंग नहर में शव की तलाश कर रही हैl

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts