बड़ी खबर : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिला महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस, मचा हड़कंप

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग 87 पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी। काले रंग के सलवार कुर्ते में 35 से 40 वर्षीय महिला का शव मिला है। पुलिस मौत के कारणों और महिला की शिनाख्त में जुटी।

     हल्द्वानी से नैनीताल मार्ग में दो गांव के समीप सड़क किनारे एक महिला का शव होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दिया। तल्लीताल थाना पुलिस ज्यूलिकोट चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। सड़क किनारे एक महिला का शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन मौके पर न कोई महिला की शिनाख्त कर सका और न ही महिला से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज मिले। पुलिस ने महिला का पंचनामा भरकर उसे नैनीताल मोर्चरी में शिनाख्त के लिए भेज दिया है। महिला के शरीर में काले रंग का सलवार कुर्ता था और उसकी उम्र 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस महिला की मौत के कारणों को जानने में जुटी है और इसके साथ ही लोगों से उसकी शिनाख्त करने की भी बात कह रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts