एनकाउंटर: लूट के बाद बदमाशों की फायरिंग। SHO को गोली लगी, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश ढेर

Dehradun Crime News | Premnagar Encounter | Uttarakhand Police Action देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात लूट और मुठभेड़ की बड़ी घटना सामने आई है। बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया, जबकि दूसरा […]

Dehradun Crime News | Premnagar Encounter | Uttarakhand Police Action

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात लूट और मुठभेड़ की बड़ी घटना सामने आई है। बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस दौरान थाना प्रभारी भी गोली लगने से घायल हो गए।

लूट के बाद मचाया आतंक, ठेकेदार को मारी गोली
जानकारी के अनुसार, पौंधा निवासी ठेकेदार देवराज बुधवार रात करीब 10:30 बजे काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और तमंचे के बल पर नकदी लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने देवराज को गोली मार दी और करीब 2 लाख रुपये, मोबाइल, डायरी और जरूरी दस्तावेज लूटकर फरार हो गए।

पुलिस का पीछा, बदमाशों ने झोंकी फायरिंग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों का पीछा शुरू किया। जंगल की ओर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें नरेश राठौर (थाना प्रभारी प्रेमनगर) को गोली लग गई। इसके बावजूद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की।

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश ढेर
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश, थाना प्रभारी और पीड़ित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बदमाश की मौत हो गई। घायल थाना प्रभारी और पीड़ित का उपचार जारी है।

जिलेभर में अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही प्रमेंद्र डोबाल और प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पूरे जिले में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस जुटी पहचान में
पुलिस के अनुसार, मारे गए बदमाश की पहचान की जा रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। वहीं, फरार आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts