बड़ी खबर: महाविद्यालयों में लगे हज़ारों कर्मचारियों पर रोजी रोटी का संकट

महाविद्यालयों में लगे हज़ारों कर्मचारियों पर रोजी रोटी का संकट – महाविद्यालयों से PRD व उपनल के सभी नियमित व आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने के निर्देश रिपोर्ट- अनुज नेगी उत्तराखंड के महाविद्यालयों में आउटसोर्सिंग PRD व उपनल के माध्यम से लगे कर्मचारियों के लिए एक बुरी खबर है, इन सभी कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त करने […]

महाविद्यालयों में लगे हज़ारों कर्मचारियों पर रोजी रोटी का संकट

– महाविद्यालयों से PRD व उपनल के सभी नियमित व आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने के निर्देश

रिपोर्ट- अनुज नेगी
त्तराखंड के महाविद्यालयों में आउटसोर्सिंग PRD व उपनल के माध्यम से लगे कर्मचारियों के लिए एक बुरी खबर है, इन सभी कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उत्तराखण्ड के सभी राजकीय स्नातक व स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के नियमित तथा आउटसोर्स उपनल और पीआरडी के कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिसके कारण इन कर्मचारियों पर रोजी रोटी का संकट मंडराने लगा है।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ कुमकुम रौतेला ने यह आदेश सभी डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य को जारी कर दिया गया है। बता दें कि, आदेश में निश्चित अवधि तक दी गई संबद्धता को 31 मार्च 2021 तक समाप्त करने के निर्देश हैं, जबकि अग्रिम आदेशों तक की गई संबद्धता को 30 जून तक समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शासन में संबंध किए गए कार्मिकों यथावत बने रहेंगे। आदेश में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ कुमकुम रौतेला ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य को निर्देशित किया है कि अपने महाविद्यालय में कार्यरत संबंध कार्मिकों को कार्य मुक्त किया जाय।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts