श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी में ई रिसोर्स के उपयोग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

देहरादून | श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी सेल द्वारा लाइब्रेरी में ई रिसोर्स के उपयोग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया | कार्यशाला का संचालन पीयरसन इंडिया एजुकेशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक अंकित केसरवानी ने किया |  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एंड अप्लाइड […]

देहरादून | श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी सेल द्वारा लाइब्रेरी में ई रिसोर्स के उपयोग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया | कार्यशाला का संचालन पीयरसन इंडिया एजुकेशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक अंकित केसरवानी ने किया | 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एंड अप्लाइड साइंस के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ यू एस रावत ने किया| इस अवसर पर  उन्होंने छात्रों को ई लर्निंग की आवश्यकता समझाते हुए प्रेरित किया |कार्यशाला की समन्वयक एवं निदेशक आईक्यूएसी प्रोफेसर सुमन विज ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यशाला ई लर्निंग और आधुनिक समय में उसके महत्व पर आधारित है| यह आज के समय की आवश्यकता है इसलिए छात्रों को ई लर्निंग को बेहतर तरीके से समझाने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है|  इस अवसर पर  डॉ अरुण कुमार, डॉ कनिका रावत, डाँ गौरव रतूडी, निर्मल खत्री और आइक्यूएसी सेल के सदस्यों के साथ ही विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के शिक्षक और छात्र मौजूद रहे|

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts