बड़ी खबर। दलित नाबालिंग लड़की के साथ पास के गांव के मनचले ने की छेड़छाड़

दलित नाबालिंग लड़की के साथ पास के गांव के मनचले ने की छेड़छाड़ रिपोर्ट- अनुज नेगी पौड़ी। पहाड़ो में लगता है अब बेटियां भी सुरक्षित नही है। गांव के एक नाबालिंग दलित लड़की के साथ पास के गांव में रहने वाले मनचले लड़के पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जनपद पौड़ी के सतपुली तहसील के […]

दलित नाबालिंग लड़की के साथ पास के गांव के मनचले ने की छेड़छाड़

रिपोर्ट- अनुज नेगी
पौड़ी। पहाड़ो में लगता है अब बेटियां भी सुरक्षित नही है। गांव के एक नाबालिंग दलित लड़की के साथ पास के गांव में रहने वाले मनचले लड़के पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जनपद पौड़ी के सतपुली तहसील के ग्राम कुल्हाड (बेरीधार) में एक दलित परिवार की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पास में रहने वाले गांव मल्ली सतपुली के मनचले युवक ने छेड़छाड़ की जिसका मामला सामने आ रहा है। पीड़ित लड़की का कहना है कि, 13 जुलाई सुबह वह दूध लेकर घर जा रही थी, तभी मल्ली सतपुली के रहने वाला युवक सागर पुत्र अनिल सिंह अपनी गोशाला में ले गया जहां युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की तभी अचानक उसके दादा जी के आने पर युवक ने मुझे छोड़ दिया।

दलित लड़की द्वारा पटवारी के पास 14 जुलाई को रिपोर्ट की गई थी, परंतु ये घटना थाना क्षेत्र सतपुली होंने के कारण अभी तक मनचले युवक पर कोई कार्यवाही नही हो पाई।वही आज पीड़ित पक्ष सतपुली थाने में प्राथमिक शिकायत दर्ज करवाने आये। पीड़ित का कहना है कि, मुझे न्याय चाहिए मुझे और मेरे परिवार को जानमाल का खतरा है।वही दूसरी और पीड़ित परिवार दलित व गरीबी होने के कारण कथित सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा धमकाकर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts