सीएम त्रिवेंद्र का डैमेज कंट्रोल। दर्जन भर महानुभावों को बनाया दायित्वधारी

सीएम त्रिवेंद्र का डैमेज कंट्रोल। दर्जन भर महानुभावों को बनाया दायित्वधारी

 

रिपोर्ट- विजेंद्र सिंह राणा
उत्तराखंड कैबिनेट में लंबे समय से खाली पड़े दर्जाधारी पदों पर सीएम त्रिवेंद्र रावत ने दायित्व सौंपे है। यह जानकारी मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर दर्शन रावत ने दी। उधमसिंह नगर के जैतपुर निवासी भाजपा नेता विनय रोहिल्ला को राज्य योजना आयोग का उपाध्यक्ष, बागेश्वर से पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया को राज्य स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया। इन दोनों लोगों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। इसके साथ ही अन्य पदों पर बनाये गए उपाध्यक्षों की सूची निम्नवत है-

● अनिल नौटियाल, पूर्व विधायक कर्णप्रयाग
● संजय सहगल उत्तराखण्ड औषधीय पादप बोर्ड, हरिद्वार
● राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद् से राजपाल सिंह रावत, देहरादून
● प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अनुश्रवण परिषद् से गोविन्द पिल्खवाल, अल्मोड़ा
● उत्तराखण्ड चाय विकास बोर्ड, जगवीर सिंह भण्डारी, उत्तरकाशी
● राज्य बागवानी बोर्ड,  तरूण बंसल हल्द्वानी
● राज्य स्तरीय उद्योग मित्र परिषद्,  संजय नेगी, टिहरी गढ़वाल
● उत्तराखण्ड अन्य पिछडा वर्ग आयोग,  सुरेन्द्र मोघा, ऋषिकेश
● समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति का दायित्व सौंपा गया है। इन सभी को राज्य मंत्री स्तर प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त ले.ज. जयवीर सिंह नेगी को सलाहकार, मुख्यमंत्री, सैन्य एवं सीमांत क्षेत्र सुरक्षा बनाया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts