गुड न्यूज: उत्तराखंड की बेटी का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन। सीएयू देगा 10 लाख रुपये का सम्मान

देहरादून: उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। राज्य की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने उन्हें 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की है। यह निर्णय सीएयू की अपेक्स काउंसिल की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। प्रेमा […]

देहरादून: उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। राज्य की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने उन्हें 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की है। यह निर्णय सीएयू की अपेक्स काउंसिल की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

प्रेमा रावत का भारतीय महिला टीम में चयन उत्तराखंड क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी इस सफलता से प्रदेश के युवा क्रिकेटरों, विशेषकर बेटियों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

सीएयू की नई पुरस्कार नीति लागू

सीएयू ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नई पुरस्कार नीति भी लागू की है। इसके तहत—

  • भारतीय पुरुष सीनियर क्रिकेट टीम में चयनित खिलाड़ी को 20 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।
  • भारतीय महिला सीनियर क्रिकेट टीम में चयनित खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

इस नीति का उद्देश्य राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है।

सीएयू अध्यक्ष दीपक मेहरा ने दी बधाई

सीएयू अध्यक्ष दीपक मेहरा ने प्रेमा रावत की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनका भारतीय टीम में चयन पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व और ऐतिहासिक क्षण है।

उन्होंने कहा कि प्रेमा की सफलता राज्य के युवा खिलाड़ियों और विशेष रूप से बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। सीएयू खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और हरसंभव सहयोग देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

सचिव किरण रौतेला वर्मा ने कही यह बात

सीएयू की सचिव किरण रौतेला वर्मा ने प्रेमा रावत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर प्रेमा रावत को 10 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि प्रेमा भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनकर देश और उत्तराखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगी।

उत्तराखंड में खुशी की लहर

प्रेमा रावत के भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन की खबर से प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों, खिलाड़ियों और खेल जगत में खुशी की लहर है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी उपलब्धि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड की कई युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड उद्यान विभाग में 112 करोड़ के भुगतान पर सवाल। पॉलीहाउस योजना में बड़े घोटाले के आरोप

देहरादून। उत्तराखंड का उद्यान विभाग एक बार फिर गंभीर विवादों के केंद्र में है। इस बार पॉलीहाउस योजना में करोड़ों रुपये के भुगतान को...

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts