देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी और कैलाश हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में गर्भ संस्कार पर चर्चा सहित निःशुल्क जांच शिविर आयोजित

चिकित्सीय असुविधा व लापरवाही के चलते कई बीमारियों की चपेट में आने वाले ग्रामवासियों के लिए देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी और कैलाश हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गाँव वालों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, ‘गर्भ संस्कार’ पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की गयी।   मंगलवार को मांडूवाला स्थित देवभूमि उत्तराखंड […]

चिकित्सीय असुविधा व लापरवाही के चलते कई बीमारियों की चपेट में आने वाले ग्रामवासियों के लिए देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी और कैलाश हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गाँव वालों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, ‘गर्भ संस्कार’ पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की गयी।  

मंगलवार को मांडूवाला स्थित देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के अंतर्गत देवभूमि मेडिकल कॉलेज ऑफ़ आयुर्वेदा एंड हॉस्पिटल, देवभूमि एनएसएस विंग और कैलाश हॉस्पिटल  के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। ये जांच शिविर नौगांव, मांडूवाला और चकराता रोड के आसपास के ग्रामवासियों के लिए कैलाश हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम की देखरेख में आयोजित किया गया था।  चिकित्सकों की टीम में जनरल फिजिशियन, न्यूरोलॉजिस्ट, स्त्री व त्वचा रोग विशेषज्ञ शामिल थे, जिन्होंने मरीज़ों की जांच कर उचित परामर्श देकर उनकी शंकाओं का निवारण किया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने जांच करवाकर उचित परामर्श प्राप्त किया। इस मौके पर कैलाश हॉस्पिटल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ सरोज नैथानी ने ‘गर्भ संस्कार’ विषय पर अपने महत्वपूर्ण विचार रखे। साथ ही मेडिकल छात्रों की शंकाओं का भी निवारण किया।  इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ प्रीति कोठियाल ने कहा कि विश्वविद्यालय ने अपने आसपास के गावों के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को समझते हुए निःशुल्क जांच शिविर आयोजित किया है ताकि सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। भविष्य में भी इसी प्रकार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जाते रहेंगे। जांच शिविर के दौरान डॉ अमित चौधरी, डॉ अनामिका, भूपेंद्र टम्टा सहित शिक्षक, छात्र व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Also Read This

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

बड़ी खबर : देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त; लगेंगे जिगजैग बैरियर, स्पीड लिमिट का प्रस्ताव

देहरादून: राजधानी देहरादून के डाटकाली से मोहब्बेवाला तक सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। लगातार हो...

Related Posts