देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में केक मिक्सिंग सेरेमनी में छात्रों ने निभायी 17वीं शताब्दी की परंपरा

क्रिसमस पूर्व समारोह शुरू हो चुके हैं| इसी क्रम में देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर 17वीं शताब्दी से चली आ रही परम्परा को हर्षोल्लास के साथ मनाया|  केक मिक्सिंग सेरेमनी की शुरुआत यूरोप में 17वीं शताब्दी के दौरान हुयी थी, जिसका एकमात्र उद्देश्य […]

क्रिसमस पूर्व समारोह शुरू हो चुके हैं| इसी क्रम में देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर 17वीं शताब्दी से चली आ रही परम्परा को हर्षोल्लास के साथ मनाया| 

केक मिक्सिंग सेरेमनी की शुरुआत यूरोप में 17वीं शताब्दी के दौरान हुयी थी, जिसका एकमात्र उद्देश्य सामूहिक एकता और कठिन परिश्रम को दर्शाना था, और तब से ही इस परम्परा को समारोह के रूप में केवल यूरोप में ही नहीं बल्कि विभिन्न देशों में मनाया जाता है| केक मिक्सिंग सेरेमनी के दौरान निर्माण सामग्री की काफी अधिक मात्रा का इस्तेमाल किया जाता है, और सभी लोग इसे एक दूसरे से मिलाकर मिश्रण तैयार करते हैं|इसलिए ये एक मजेदार अनुभव भी होता है| इसके अलावा ये एक क्रिसमस पूर्व होने वाले महत्वपूर्ण आयोजनों में से भी एक है| इसी को ध्यान में रखते हुए देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म की ओर से केक मिक्सिंग सेरेमनी आयोजित की गयी| इस दौरान छात्रों, शिक्षकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने केक निर्माण सामग्रियों को एकदूसरे से मिलाकर केक को एक नए अंदाज़ में पेश किया, जिसका सभी ने मिलकर लुत्फ़ उठाया| इस दौरान विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रोफ़ेसर डॉ. आरके त्रिपाठी, डीन एसओएचएमटी डॉ. महेश उनियाल, शेफ चंद्रमौली ढौंढियाल, शेफ सुरेन्द्र बिष्ट, शेफ ललित मोहन वर्मा सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित थे|

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts