देहरादून में पुश्ता ढहने से गर्भवती समेत 3 महिलाओं और 8 वर्षीय बच्चे की मौत। दो गंभीर

देहरादून में पुश्ता ढहने से गर्भवती समेत 3 महिलाओं और 8 वर्षीय बच्चे की मौत। दो गंभीर देहरादून के इंदिराकालोनी, चुक्कूवाला इलाके में देर रात 3:00 बजे पुश्ता ढहने से एक गर्भवती महिला समेत दो अन्य महिलाओं और एक 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। तथा दो घायल हो गये। यह लोग यहां पर […]

देहरादून में पुश्ता ढहने से गर्भवती समेत 3 महिलाओं और 8 वर्षीय बच्चे की मौत। दो गंभीर

देहरादून के इंदिराकालोनी, चुक्कूवाला इलाके में देर रात 3:00 बजे पुश्ता ढहने से एक गर्भवती महिला समेत दो अन्य महिलाओं और एक 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। तथा दो घायल हो गये। यह लोग यहां पर एक मकान में किराएदार थे। मकान मालिक यहां नहीं रहते। रात को एक पुश्ता ढहकर मकान के ऊपर आ गिरा।

मकान में दो परिवार रहते हैं। घायलों का इलाज देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल मे चल रहा है। घायलों में 30 वर्षीय समीर और 10 वर्षीय कृष नाम का बालक गंभीर रूप से घायल अवस्था में भर्ती है। इंदिरा कॉलोनी चुक्खुवाला के इस मकान में 6 लोग रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया था और राहत तथा बचाव कार्य शुरू कराया गया।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts