अचानक हालात बिगड़ने से हुई किशोरी की मौत। जांच में जुटी पुलिस

अचानक हालात बिगड़ने से हुई किशोरी की मौत। जांच में जुटी पुलिस   दिनेशपुर। गत दिवस दिनेशपुर की रहने वाली एक किशोरी की अचानक हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के […]

अचानक हालात बिगड़ने से हुई किशोरी की मौत। जांच में जुटी पुलिस

 

दिनेशपुर। गत दिवस दिनेशपुर की रहने वाली एक किशोरी की अचानक हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, तो वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार वार्ड- 04 दिनेशपुर की एक किशोरी ने परिजनों के साथ शुक्रवार की शाम को खाना खाया और सोने कमरे में चली गई।

शनिवार की तड़के अचानक किशोरी की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन 108 एबुंलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार चल ही रहा था कि किशोरी ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

Also Read This

बड़ी खबर : भाजपा ने राज्यसभा सीट पर दिनेश आर्य को बनाया प्रत्याशी

देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने वाली सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।...

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

चंपावत, 4 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई।...

Related Posts