हृदय गति रुकने से हुई उक्रांद नेता की मौत, दी श्रद्धांजलि

हृदय गति रुकने से हुई उक्रांद नेता की मौत, दी श्रद्धांजलि   देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल के विशेष आमंत्रित सदस्य व चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे श्री ऋषि राणा उम्र 48 वर्ष का गत दिवस हृदय गति रुकने से जॉलीग्रांट हॉस्पिटल में देहांत हो गया। इससे कुछ दिन पूर्व […]

हृदय गति रुकने से हुई उक्रांद नेता की मौत, दी श्रद्धांजलि

 

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल के विशेष आमंत्रित सदस्य व चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे श्री ऋषि राणा उम्र 48 वर्ष का गत दिवस हृदय गति रुकने से जॉलीग्रांट हॉस्पिटल में देहांत हो गया। इससे कुछ दिन पूर्व दल का युवा साथी मनीष कुमार देहरादून निवासी का इलाज के दौरान देहांत हो गया था। आज दोनों नेताओं को पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड़ पर विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी। बता दें कि, स्व०ऋषि राणा एक कर्मठ जुझारू दल के जिम्मेदार साथी थे। उनके अकस्मात निधन पर पूरा दल सदमे में है। उनकी अपूरणीय क्षति की भरपाई नही की जा सकती है।

वही मनीष कुमार ने उक्रांद की छात्र ईकाई उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन में जी जान से कार्य किया। श्री मनीष कुमार के योगदान को भुलाया नही जा सकता। आज श्रद्धांजलि सभा मे लताफत हुसैन, ए पी जुयाल, सुनील ध्यानी, जयप्रकाश उपाध्याय, राजेन्द्र बिष्ट, अशोक नेगी, किरन रावत कश्यप, मीनाक्षी सिंह नरेश गोदियाल आदि थे।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts