अजब-गजब: मृतक लाइनमैन भी ले रहा है सैलरी,जीरो टॉलरेंस की धज्जियाँ

इंद्रजीत असवाल सूचना का अधिकार अधिनियम 2005(आर टी आई) से हुआ सनसनीखेज खुलासा।मृत लाइनमैन को जीवित कर उससे लिया जा रहा काम तथा वेतन भी आहरित किया जा रहा है। मामला रिखणीखाल,पौड़ी गढ़वाल से है, जहाँ पर आर टी आई कार्यकर्ता मंगत सिंह रमोला ने  जन शक्ति रोजगार के तहत मृतक जितेन्द्र सिंह पुत्र श्री […]

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005(आर टी आई) से हुआ सनसनीखेज खुलासा।मृत लाइनमैन को जीवित कर उससे लिया जा रहा काम तथा वेतन भी आहरित किया जा रहा है।

मामला रिखणीखाल,पौड़ी गढ़वाल से है, जहाँ पर आर टी आई कार्यकर्ता मंगत सिंह रमोला ने  जन शक्ति रोजगार के तहत मृतक जितेन्द्र सिंह पुत्र श्री महिपाल सिंह ग्राम मुच्छेलगाव,पोस्ट गाडियू पुल,रिखणीखाल उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन लिमिटेड में बतौर लाइनमैन रथुवाढाब गाडियू पुल पर कार्यरत दिखाया गया है।

जबकि जितेन्द्र सिंह का स्वर्गवास दिनांक 29/11/2020 को सड़क दुर्घटना में हो गया था।ये जानकारी आर टी आई के माध्यम से लोक सूचना अधिकारी व उपखण्ड अधिकारी जयहरीखाल ने 20/03/2021 को दी है।

क्या मृतक का वेतन भी आहरित किया जा रहा है? तो कौन इस धनराशि को हड़प रहा है, विभाग या ठेकेदार।ये जांच का विषय बना हुआ है।अब ऐसे ही और भी मृतक काम कर रहे होंगे और उनका वेतन आहरित किया जाता होगा।कब तक ऐसा चलता रहेगा।क्या यही जीरो टॉलरेंस था?

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts