बड़ी खबर: यूट्यूबर अनुराग डोभाल गिरफ्तार;जानिए मामला

देहरादून: बिग बॉस फेम और यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर विवादों में हैं। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में उनके चचेरे साले राज सिंह चौहान ने अनुराग डोभाल और उनके साथियों पर मारपीट, जान से मारने की कोशिश और धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राज सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस […]

देहरादून: बिग बॉस फेम और यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर विवादों में हैं। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में उनके चचेरे साले राज सिंह चौहान ने अनुराग डोभाल और उनके साथियों पर मारपीट, जान से मारने की कोशिश और धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

राज सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अनुराग डोभाल समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

कैफे में बातचीत के बाद बढ़ा विवाद

राज सिंह चौहान एक कार कंपनी के शोरूम में नौकरी करते हैं। उनकी शिकायत के अनुसार, 5 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे अनुराग डोभाल कुछ युवकों के साथ उनसे मिलने पहुंचे थे। काम में व्यस्त होने के कारण राज ने बाद में मिलने की बात कही।

राज के मुताबिक, रात करीब 8 बजे वह एक कैफे पहुंचे, जहां अनुराग डोभाल और उनके साथी कार में मौजूद थे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया।

गला दबाने और मारपीट का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि बातचीत के दौरान अनुराग डोभाल ने उन्हें धमकी दी और कथित तौर पर अपने प्रभाव का जिक्र करते हुए कहा कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

इसके बाद राज सिंह ने आरोप लगाया कि अनुराग ने पीछे से उनका गला दबाया और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। मोबाइल नहीं मिलने पर साथियों से उन्हें जान से मारने के लिए कहा गया।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने राज सिंह को कार के नीचे डालने का प्रयास किया और लोहे की रॉड या किसी अन्य वस्तु से उनके सिर, छाती और मुंह पर वार किए। एक आरोपी पर चाकू और बंदूक दिखाकर धमकाने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई तथा उसकी घड़ी और सोने की चेन भी निकाल ली गई।

पत्नी को लेकर पारिवारिक विवाद का भी जिक्र

मामले में पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है। राज सिंह चौहान की चचेरी बहन रितिका, अनुराग डोभाल की पत्नी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बातचीत के लिए अनुराग ने राज को बुलाया था। शिकायत के मुताबिक, बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हुई।

कई धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस के अनुसार, राज सिंह चौहान की शिकायत के आधार पर अनुराग डोभाल के अलावा अभय चौधरी, तपन पंडित, धवल राजपुरोहित, अभिषेक टाइगर, अभिनव श्रीवास्तव और गुरु भाई समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, यूट्यूबर अनुराग डोभाल को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सभी को मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी।

Also Read This

हाई कोर्ट न्यूज़ : IAS-IPS-IFS तबादलों में नियमों के उल्लंघन का आरोप, केंद्र-राज्य से जवाब तलब

नैनीताल/देहरादून: उत्तराखंड में IAS, IPS और IFS अधिकारियों के तबादलों एवं तैनाती को लेकर दायर जनहित याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य...

क्राइम: देहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से सनसनी। बुजुर्ग दंपति समेत घरेलू सहायिका की हत्या

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित विष्णु लोक कॉलोनी में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। घर...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts