बिग ब्रेकिंग: देहरादून होटल फोर प्वाइंट मे कोरोना केस। होटल कर्मी भी कोरेंटाइन

देहरादून के  राजपुर रोड अवस्थित एक होटल फोर प्वाइंट में एक महिला का कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इसके उपरांत जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने उक्त होटल को अग्रिम आदेशों तक किसी भी प्रकार की आवाजाही/ गतिविधियों हेतु निषिद्ध किया गया है।
 जिला अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उक्त महिला के संपर्क में आए समस्त लोगों को चिन्हित कर आइसोलेट करने के निर्देश दिए।
देहरादून के एक होटल में ठहरी महिला में कोरोना के लक्षण पाए जाने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। महिला और उनके पति अब फरीदाबाद पहुंच चुके हैं। महिला में कोरोना के लक्षण मिलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे होटल को सेनीटाइज कराया। साथ ही होटल के कर्मचारियों को 14 दिन के लिए कोरेंटाइन कर दिया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts