दर्दनाक हादसा: देहरादून में 16 टायरा ट्रक पलटा। एक की मौत,दो घायल 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा मोहब्बेवाला क्षेत्र में हुआ, जहां सीमेंट से लदा 16 टायरा भारी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान पास से गुजर रही एक बाइक भी ट्रक की […]

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा मोहब्बेवाला क्षेत्र में हुआ, जहां सीमेंट से लदा 16 टायरा भारी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान पास से गुजर रही एक बाइक भी ट्रक की चपेट में आ गई।

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा सीमेंट से लदा ट्रक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह सीमेंट से भरा 16 टायरा ट्रक मोहब्बेवाला क्षेत्र में सड़क पर अचानक अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते भारी-भरकम ट्रक सड़क पर पलट गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई।

हादसा इतना भीषण था कि एक की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। वहीं दो अन्य लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने शुरू किया राहत-बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

हादसे के बाद यातायात प्रभावित

भारी ट्रक के सड़क पर पलटने और दुर्घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभालते हुए यातायात को सुचारु कराने की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मृतकों व घायलों से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Also Read This

मौसम अपडेट: दिन में चटक धूप तो रातें सर्द; सितम्बर में मानसून की विदाई के संकेत !

देहरादून। उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियां अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी हैं। प्रदेश में मौसम का मिजाज भी बदलता नजर आ रहा है। दिन में...

बड़ी खबर : करोड़ों की मंडी तैयार, फिर भी किसानों को नहीं मिला बाजार

धारी ताल्ली में डेढ़ साल से बंद पड़ी कृषि मंडी, 16 दुकानें बनीं शोपीस; बिचौलियों के भरोसे स्योरी फल पट्टी के काश्तकारनौगांव/उत्तरकाशी।नीरज उत्तराखंडी रवांई...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts