क्राइम: देहरादून में भाजपा नेता हत्याकांड पर बवाल। आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

देहरादून: सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता और ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी विनोद की मुस्लिम समुदाय के युवकों ने आपसी रंजिश के चलते हत्या कर दी,जिसके बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। घटना के विरोध में रविवार सुबह बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आरोपी […]

देहरादून: सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता और ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी विनोद की मुस्लिम समुदाय के युवकों ने आपसी रंजिश के चलते हत्या कर दी,जिसके बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

घटना के विरोध में रविवार सुबह बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान आरोपी के घर में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई। हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया और बाद में आरोपी के घर पर जेसीबी से कार्रवाई की गई।

भाजपा नेता की हत्या के बाद भड़का आक्रोश

जानकारी के अनुसार, सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता विनोद की हत्या कर दी गई।

आरोप है कि पूर्व प्रधान के परिजनों और उनके साथियों ने विनोद तथा उनके भाइयों पर धारदार और भारी हथियारों से हमला किया। गंभीर रूप से घायल तीनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान विनोद ने दम तोड़ दिया।

गांव में तनाव, आरोपी के घर में आगजनी

हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। रविवार सुबह बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता गांव में एकत्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

इस दौरान भीड़ ने आरोपी के मकान में आग लगा दी और जमकर तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन और पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

प्रदर्शन के बीच लोगों ने आरोपी के मकान को ध्वस्त करने की मांग की। हालात को देखते हुए प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से आरोपी के घर पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

देर रात तक चलता रहा प्रदर्शन

घटना के बाद देर रात तक गांव में प्रदर्शन जारी रहा। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर डटे रहे। पुलिस ने कई बार भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए लोग आरोपी पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। तनाव को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस, पीएसी और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात रहे।

पुरानी रंजिश बताई जा रही हत्या की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक विनोद ने पूर्व प्रधान के कार्यकाल से जुड़े कई मामलों में सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगी थी और कुछ शिकायतें भी दर्ज कराई थीं। इसी रंजिश के चलते दोनों परिवारों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

खेत में पानी लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार शनिवार को विनोद और उनके भाई सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी खेत के मालिक ने आपत्ति जताई, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने विनोद के सिर पर हथौड़े से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस कर रही जांच, क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई

पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कई आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने को कहा है।

विधायक ने भी जताई नाराजगी

घटना के बाद विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी बैरागीवाला पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की जरूरत है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल बैरागीवाला गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन तनाव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Also Read This

बड़ी खबर: पार्षद के बेटे पर अपहरण केस के बीच युवती का VIDEO आया सामने,बोली- “मैं अपनी मर्जी से गई, आरोप बेबुनियाद”

देहरादून, 29 जुलाई। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। युवती...

बिग ब्रेकिंग: कल इन जिलों में सभी स्कूल बंद। देखें आदेश

देहरादून, 28 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 जुलाई के लिए कई जिलों...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts