बिग ब्रेकिंग : कल इस जिले में सभी स्कूल बंद । आदेश जारी 

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने सोमवार, 20 जुलाई 2026 को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। यह फैसला भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल (NDAP) द्वारा जारी रेड अलर्ट के बाद एहतियातन लिया गया है। […]

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने सोमवार, 20 जुलाई 2026 को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। यह फैसला भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल (NDAP) द्वारा जारी रेड अलर्ट के बाद एहतियातन लिया गया है।

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के अध्यक्ष डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर जारी आदेश में कहा गया है कि अगले 24 घंटों के दौरान जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना है। मौसम की गंभीर चेतावनी को देखते हुए जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

जारी आदेश के अनुसार 20 जुलाई 2026 को देहरादून जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए।

ये भी पढ़े :

रेड अलर्ट के चलते लिया गया फैसला

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में देहरादून में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और अत्यधिक तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे मौसम में जलभराव, भूस्खलन, पेड़ों के गिरने और अन्य आपदाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

प्रशासन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। विशेष रूप से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने संबंधित विभागों को भी अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

dehradun school closed order

Also Read This

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts