देहरादून। कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं।
जारी स्थानांतरण आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और वरिष्ठ उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इनके हुए तबादले :
एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार—
- इंस्पेक्टर राकेंद्र कठैत को पुलिस लाइन से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) का प्रभारी बनाया गया है।
- प्रमोद उनियाल को वीवीआईपी सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- अरविंद कुमार को कालसी से स्थानांतरित कर सीनियर सिटीजन सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
- विवेक राठी को आईडीपीएल चौकी से कालसी थानाध्यक्ष बनाया गया।
- कुलदीप शाह को कोतवाली नगर से त्यूनी थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
- अश्वनी बलूनी को त्यूनी से आराघर चौकी प्रभारी बनाया गया।
- अमित कुमार – नेहरू कॉलोनी से आईडीपीएल चौकी प्रभारी
- सतेन्द्र सिंह – प्रेमनगर से डाकपत्थर चौकी
- संदीप पंवार – डाकपत्थर से सहिया चौकी
- प्रवेश रावत – राजपुर से मयूर विहार चौकी
- संदीप कुमार – डिफेंस कॉलोनी से धारा चौकी प्रभारी
- रवि प्रसाद को आशारोड़ी चौकी प्रभारी
- नवीन डंगवाल को फव्वारा चौक चौकी प्रभारी
- रघुवीर सिंह कप्रवाण को हरिपुरकलां चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
- नरेन्द्र कोठियाल – राजपुर
- नीरज कठैत – कालसी
- संजय रावत – रायवाला
- बलदीप सिंह – रानीपोखरी
- नवीन जोशी – ऋषिकेश
- भरत सिंह रावत – रायपुर
- अमन चड्ढा – कोतवाली नगर
- धनीराम पुरोहित – एसओजी नगर
- मनोहर नेगी – प्रेमनगर
- दिनेश राणा – मसूरी
- कविन्द्र राणा – डोईवाला
- सुधा रावत – पटेलनगर से डिफेंस कॉलोनी चौकी प्रभारी
- शिखा तेगवाल – पुलिस लाइन से पटेलनगर
- पूनम खत्री – रायपुर
- निशा पांडे – नेहरू कॉलोनी
- तनुजा शर्मा – क्लेमनटाउन
- ज्योति – सहसपुर
- सुधा बिष्ट – डोईवाला
- दीप्ति जगवाण – एसआईएस शाखा से वसंत विहार थाना
पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से थाना और चौकी स्तर पर कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। नई तैनाती के जरिए अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, जनसुनवाई और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।







