हाईटेक बेड्स की आपूर्ति में विलंब किया जाना मरीजों के जीवन से खिलवाड़

 विकासनगर-  जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि, 10-15  दिन पहले सरकार द्वारा 600-700 हाईटेक बेड्स (फावलर) की आपूर्ति हेतु फरमान जारी किया था, जैसा कि विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है |  सरकार का यह बहुत ही सराहनीय कदम है, लेकिन, ऐसे समय में, जब एक-एक […]

 विकासनगर- 
जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि, 10-15  दिन पहले सरकार द्वारा 600-700 हाईटेक बेड्स (फावलर) की आपूर्ति हेतु फरमान जारी किया था, जैसा कि विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है |

 सरकार का यह बहुत ही सराहनीय कदम है, लेकिन, ऐसे समय में, जब एक-एक मिनट मरीजों के जीवन पर भारी पड़ रहा हो, तो उसमें विलंब किया जाना मरीजों के जीवन से खिलवाड़ जैसा है |  

नेगी ने कहा कि, कोरोना  व अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अस्पतालों में बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिस कारण उनको इलाज व संसाधनों के अभाव में अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है | ऐसे समय में,जब प्रदेश में मौत का आंकड़ा तीन हजार के करीब पहुंच गया हो तो इसमें विलंब किया जाना बहुत बड़ी चूक साबित होगी | 

   मोर्चा सरकार से मांग करता है कि, हाईटेक बेड्स की आपूर्ति में हो रहे विलंब के मामले में युद्ध स्तर पर कार्य करने हेतु निर्देश जारी करें,जिससे प्रदेश में बेड्स की किल्लत दूर हो एवं मरीजों को समुचित इलाज की व्यवस्था हो सके |

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts