श्रद्धा हत्याकांड : हत्या से 14 दिन पहले ऋषिकेश घूमने आई थी श्रद्धा l हुआ आखरी ट्रिप साबित l वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

देश में बढ़ती अमानवीय घटनाओं से दिल दहल जाता है, हाल ही का ताजा मामला श्रद्धा हत्याकांड का है जिसमें उसके पार्टनर ने ही उसकी बेरहमी से हत्या कर दीl  यह हत्या 6 महीने पहले हुई थी इस हत्याकांड का खुलासा होने के बाद लोगों के दिल दहल गए l श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी आफताब […]

देश में बढ़ती अमानवीय घटनाओं से दिल दहल जाता है, हाल ही का ताजा मामला श्रद्धा हत्याकांड का है जिसमें उसके पार्टनर ने ही उसकी बेरहमी से हत्या कर दीl 

यह हत्या 6 महीने पहले हुई थी इस हत्याकांड का खुलासा होने के बाद लोगों के दिल दहल गए l श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी आफताब है जो श्रद्धा के साथ लिव-इन में रहता था l उसके खुलासे के बाद से ही श्रद्धा सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगी सोशल मीडिया यूज़र ने उसकी इंस्टाग्राम से उस की आखिरी वीडियो देखीl

यह वीडियो ऋषिकेश में बनाई गई थी,इसमें श्रद्धा गंगा किनारे बैठी दिखाई दे रही है। 

 रील के साथ श्रद्धा ने जो कैप्शन लिखा है उससे पता चलता है वह घूमने की बेहद शौकीन थी। कैप्शन में लिखा है ‘मैंने रील बनाने की कोशिश की।

1500 किमी यात्रा के बाद मैंने अपने दिन को सूर्यास्त के साथ खत्म करने का फैसला किया। मैं वशिष्ठ गुफा में गंगा तट पर गई। किसे पता था कि मैं गंगा तट पर ऐेसे बैठकर यहां की सुंदरता निहारते हुए समय व्यतीत करूंगी।’

प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी करने की बात पर आरोपी आफताब ने बेरहमी से उसकी हत्या कर डाली और शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह पर जंगल में फेंक दिए। आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की और आरी से 35 टुकड़े करके, अपने घर में रखे। इसके लिए आफताब एक नया बड़ा फ्रिज खरीदकर लाया। 18 दिन तक वह रात को दो बजे शरीर के टुकड़े को एक-एक कर प्लास्टिक बैग में लेकर जाता था और फेंक कर आ जाता था।

Also Read This

अवैध संबंध, धमकी और फिर हत्या! हरिद्वार ब्लाइंड मर्डर केस में पति-पत्नी गिरफ्तार

Haridwar Murder Case: दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में मिले 50 वर्षीय गोपाल के शव की हुई पहचान, पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया;...

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

Related Posts