सत्ताधारी विधायक को होम कोरन्टीन करने की माँग

सलमान मलिक रुड़की की झबरेड़ा विधानसभा के सत्ताधारी विधायक देशराज कर्णवाल को उन्ही के कालोनी के लोगों ने ए एसडीएम रुड़की को प्रार्थना पत्र देकर होम कोरन्टीन करने की माँग की है जिसको लेकर विधायक देशराज की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। देखिए वीडियो  https://youtu.be/g2MsIghefPc           विधायक का रुड़की प्रीतविहार […]

सलमान मलिक

रुड़की की झबरेड़ा विधानसभा के सत्ताधारी विधायक देशराज कर्णवाल को उन्ही के कालोनी के लोगों ने ए एसडीएम रुड़की को प्रार्थना पत्र देकर होम कोरन्टीन करने की माँग की है जिसको लेकर विधायक देशराज की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/g2MsIghefPc

 

 

 

 

 

विधायक का रुड़की प्रीतविहार कालोनी में आवास हैं जंहा पर कालोनी वासियों ने विधायक के आवास पर भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा देख कोरोना के डर से ए एसडीएम रुड़की गोपाल सिंह चौहान को एक पत्र देकर विधायक देशराज को होम कोरन्टीन करने की माँग की है कालोनी वासियो ने पत्र के माध्यम से यह भी आरोप लगाया है कि विधायक देशराज कर्णवाल कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के सील हुए गाँव में भी पहुंचे थे जिससे उन्हें कोरोना का खतरा सता रहा हैं।

वही इस पूरे मामले पर विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि उनके आवास पर उनकी विधानसभा क्षेत्र के लोग शिकायत लेकर पहुँचते हैं जिसकी वजह से उनके आवास पर लोगों का आना जाना लगा रहता है यदि उनकी कालोनी के लोगों को इस बात पर एतराज हैं तो वो लोगों की समस्या घर घर जाकर सुनेंगे। वहीँ ए एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि विधायक के कालोनी के लोगों ने उन्हें एक प्रार्थना पत्र दिया है जिसमे वो विधायक के घर में लोगों की भारी भीड़ होने का आरोप लगाया है और विधायक को होम कोरन्टीन करने की माँग की है जिसमे जांच की जाएगी यदि मामला सत्य पाया जाता है तो कार्यवाही भी की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts