बिग ब्रेकिंग: विधानसभा सत्र में सरकार का दावा। उत्तराखंड में डेंगू से सिर्फ आठ मौतें

विधानसभा सत्र में विधायक ममता राकेश द्वारा अनुत्तरित प्रश्न पूछा गया कि क्या स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में है कि प्रदेश के अंतर्गत डेंगू रोग का प्रकोप फैल रहा है, जिससे अनेक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसके जवाब में सदन में अधिकारिक रिपोर्ट के आधार पर बताया गया कि उत्तराखंड में डेंगू से […]

विधानसभा सत्र में विधायक ममता राकेश द्वारा अनुत्तरित प्रश्न पूछा गया कि क्या स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में है कि प्रदेश के अंतर्गत डेंगू रोग का प्रकोप फैल रहा है, जिससे अनेक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसके जवाब में सदन में अधिकारिक रिपोर्ट के आधार पर बताया गया कि उत्तराखंड में डेंगू से सिर्फ आठ मौतें ही हुई हैं। सरकार की ओर से ऐसा जवाब सुनकर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश एवं विधायक ममता राकेश ने सदन में हंगामा कर दिया।
इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री से पूछा गया कि क्या मंत्री के संज्ञान में है कि डेंगू रोग का इलाज अत्यंत महंगा होने के कारण गरीब लोग इलाज नहीं करवा पाते हैं। जवाब में इसका जी नहीं कहकर दे दिया गया।
सर्वविदित है कि बीते बरसात के बाद से दीपावली तक देहरादून समेत लगभग संपूर्ण प्रदेशभर में डेंगू ने खूब कहर बरपाया। इससे सरकार के उत्तर से काफी अधिक मौतें हुई। लेकिन सरकार की ओर से सरकारी रिकार्ड के अनुसार सिर्फ आठ मौतें दर्शाया जाना बयां करता है कि डेंगू जैसी भयानक बीमारी का तोड़ निकालने की बजाय सरकार अपनी जवाबदेही से बचना चाह रही है।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts