सियासी अटकलों के बावजूद गंगा पर हाईकमान का भरोसा! पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी

रिपोर्ट/विजेन्द्र राणा   सल्ट विधानसभा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है ।सल्ट विधानसभा की वर्तमान राजनीतिक पृष्ठभूमि का अध्ययन करें तो सल्ट विधानसभा पर सभी की नजरें टिकी हुई है |क्योंकि सभी राजनीतिक  दिग्गज सल्ट सीट से अपनी किस्मत आजमाना चाहते है|उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा सीट पर होने जा रहे विधानसभा उप चुनाव […]

रिपोर्ट/विजेन्द्र राणा  

सल्ट विधानसभा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है ।सल्ट विधानसभा की वर्तमान राजनीतिक पृष्ठभूमि का अध्ययन करें तो सल्ट विधानसभा पर सभी की नजरें टिकी हुई है |क्योंकि सभी राजनीतिक  दिग्गज सल्ट सीट से अपनी किस्मत आजमाना चाहते है|उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा सीट पर होने जा रहे विधानसभा उप चुनाव में श्रीमती गंगा पंचोली को कांग्रेस ने  उम्मीदवार घोषित कर दिया है |

भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के नाम का घोषित होने के बाद कांग्रेस पार्टी में सस्पेंस बना हुआ था कि, इस सीट से किसे टिकट दिया जाए! जिसके बाद कांग्रेस ने सभी राजनीतिक अटकलों पर विराम लगाते हुए  गंगा पंचोली के नाम को फाइनल कर दिया और गंगा पंचोली के नाम की घोषणा कर दी |

 आपको बता दें 2017 कि , विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की तरफ से गंगा पंचोली ही प्रत्याशी थी जो बेहद कम वोटों से हारी थी| वही पूर्व विधायक रंजीत रावत के बेटे विक्रम रावत भी टिकट के दावेदार थे लेकिन पार्टी आलाकमान ने गंगा पंचोली पर ही भरोसा जताया है l

कुल मिलाकर यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि, सल्ट विधानसभा सीट की नैया पार लगाने में गंगा कितनी सहायक सिद्ध होगी|

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts