देवभूमि लोक कला उदगम चैरिटेबल ट्रस्ट ने SEAL आश्रम के कई जरूरतमंदों को दान किया व्हील चेयर, वाकर, कपड़े राशन, केक एवं स्नैक्स

देवभूमि लोक कला उदगम चैरिटेबल ट्रस्ट ने मगंलवार 6 दिसंबर 2022 को पनवेल के SEAL आश्रम के जरुरतमंद लोगों एवं कई वृद्धजनों को व्हील चेयर, वॉकर, महिलाओं को कपड़े, राशन, केक, फ्रूट सनेक्स आदि दान किया l 

इस आश्रम में 300 से अधिक लोग रहते हैं आश्रम में 9 महिने के बच्चे से 80 साल के बुजुर्ग महिला एवं पुरुष आश्रित हैं।

ट्रस्ट की सदस्या श्रीमती पूजा पिलख्वालजी एवं श्री हरीश चन्द्र सिंहजी ने शादी के सालगिरह के उपलक्ष्य में ट्रस्ट की तरफ़ से व्हील चेयर, वॉकर, कपड़े केक स्नैक्स SEAL आश्रम को दान किया।

इस सामाजिक कार्यक्रम में देवभूमि लोक कला उदगम चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री दिवान सौन एवं श्रीमती दीपा सौनजी के साथ श्रीमती पूजा पिलख्वाल, श्री महेंद्र कुमार संघवीजी, श्री पूरन सिंह चिलवाल एवं परिवार सामिल रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts