वीडियो : खबर से बौखलाए डीएफओ।पत्रकार को जेल भेजने की धमकी

खबर से बौखलाए डीएफओ, पत्रकार को दी जेल में डालने की धमकी ऋषिकेश, नरेंद्रनगर वन प्रभाग मैं तैनात डीएफओ धर्म सिंह मीणा वन विभाग के खिलाफ खबर छापने पर बौखला गए। जिस कारण डीएफओ ने पत्रकार को जेल में डालने की धमकी दे डाली।

वीडियो

https://youtu.be/ZnQJIj9f2TU

नरेंद्रनगर वन प्रभाग के अंतर्गत मुनी की रेती मे वन की भूमि पर एक होटल स्वामी द्वारा कई माह से पुस्ते का निर्माण कर सड़क बनाई जा रही थी। राष्ट्रीय सहारा ने रसूखदारों के आगे वन विभाग नतमस्तक शीर्षक हेडिंग खबर प्रकाशित की थी खबर में मुख्य वन संरक्षक, डीएफओ, रेंज अधिकारी का बयान भी लिया गया था।

वीडियो

https://youtu.be/TwGK8lKLL_g

खबर प्रकाशित होने पर डीएफओ ने अतिक्रमण स्थल पर पहुंच कर पत्रकार को खबर छापने व उच्च अधिकारियों से वार्ता करने पर जेल भेजने की धमकी दे डाली इतना ही नहीं डीएफओ ने पत्रकार को यहां तक कह दिया नरेंद्रनगर वन प्रभाग उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आता, कहा कि पत्रकार छोटी खबर को बड़ी खबर बनाकर पेश कर रहे हैं जबकि अतिक्रमण का इतना बड़ा मामला भी नहीं है।

इस मामले में स्थानीय पत्रकार वन वन मंत्री हरक सिंह रावत से मिले, वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि कई बार पत्रकार मेरे खिलाफ भी खबर छपते हैं लेकिन मैं पैनिक नहीं होता, पत्रकार खबर की सत्यता को रखते हैं इसलिए अधिकारी को खबर की सत्यता की जांच कर उस पर कार्रवाई करनी चाहिए ना कि पत्रकार को कानून का पाठ पढ़ाना चाहिए कहा की इस मामले की जांच की जाएगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts