गजब: उधमसिंह नगर में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां। प्रशासन बना मूकदर्शक

उधमसिंह नगर में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां। प्रशासन बना मूकदर्शक रिपोर्ट- विशाल सक्सेना उधमसिंह नगर। कोरोना के खौफ को दरकिनार करते हुए पूर्व की भांति दिनेशपुर में सजा भीड़भाड़ वाला शनिवार का सप्ताहिक हाट बाजार। बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग को धता बताते हुए लोगों ने जमकर की खरीदारी। पुलिस की लापरवाही भी इस बीच […]

उधमसिंह नगर में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां। प्रशासन बना मूकदर्शक

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
उधमसिंह नगर। कोरोना के खौफ को दरकिनार करते हुए पूर्व की भांति दिनेशपुर में सजा भीड़भाड़ वाला शनिवार का सप्ताहिक हाट बाजार। बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग को धता बताते हुए लोगों ने जमकर की खरीदारी। पुलिस की लापरवाही भी इस बीच उजागर हुई जहां भीड़ पूर्व की भाँति दिनेशपुर के साप्ताहिक शनि बाजार में एक बार फिर लौटती नजर आई। जिससे स्थानीय लोग भयभीत हैं। लोगों को कोरोना फैलने का भय सता रहा है।

ज्ञात हो कि, कोरोना के चलते प्रशासन ने प्रदेश के सभी स्थानों पर लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार पर पूर्णता पाबंद लगा दिया था। वही दिनेशपुर के पुलिस प्रशासन तथा नगर पंचायत की खामी उस समय देखने को मिली जब 15 अगस्त शनिवार को बाजार में भीड़ तथा सोशल डिस्टेंस के उल्लंघन के साथ ही बिना मास्क के लोग खरीदारी करते दिखाई दिए। प्रशासन के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ बाजार को भी ठीक 08 बजे तक बन्द कर देते थे। लेकिन बीते कुछ दिनों से नगर का ऐतिहासिक शनि बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां तो उड़ी ही साथ ही बाजार भी तयः समय से अधिक समय तक खुला रहा।

देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा था, जैसे मानो कोरोना जड़ से खत्म हो गया है। नगर में शनिवार को ऐसा लगा मानों पुलिस ने खुली छूट दे रखी हो। जिससे शहर वासी खौफजदा दिखे। लोगों को कोरोना फैलने की चिंता सताती रही। जिसकी नगर भर में खूब चर्चा रही। लेकिन पुलिस सुस्त पड़ती नजर आयी। जबकि स्थानीय पुलिस आये दिन मास्क न पहनने वालो पर कड़ी कार्यवाही करती है, लेकिन इस मेले रूपी शनि बाजार की भीड़ पर कार्यवाही न करना पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करते है।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts