ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज। इन अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर !

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज 10 जुलाई को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सचिवालय में शाम 4:25 बजे प्रस्तावित इस बैठक में राज्य के विकास और प्रशासन से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के साथ निर्णय लिए जाने की संभावना है। जुलाई महीने की यह पहली कैबिनेट बैठक […]

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज 10 जुलाई को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सचिवालय में शाम 4:25 बजे प्रस्तावित इस बैठक में राज्य के विकास और प्रशासन से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के साथ निर्णय लिए जाने की संभावना है। जुलाई महीने की यह पहली कैबिनेट बैठक होने के कारण इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, ऊर्जा, लोक निर्माण, नियोजन, पशुपालन, खेल और आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े कई प्रस्ताव मंत्रिमंडल के समक्ष रखे जाएंगे। इनमें से कई महत्वपूर्ण नीतियों और योजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।

आपदा प्रबंधन से लेकर चारधाम यात्रा तक कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बीच कैबिनेट बैठक में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाने से जुड़े प्रस्तावों पर विशेष चर्चा होने की संभावना है।

साथ ही, वर्तमान में जारी चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की जा सकती है।

इसके अलावा नियोजन विभाग द्वारा तैयार की गई नई नीतियों पर भी मंत्रिमंडल विचार कर सकता है। प्रशासनिक सुधारों और विभिन्न विभागों में कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने से जुड़े प्रस्ताव भी बैठक के एजेंडे में शामिल बताए जा रहे हैं।

EV पॉलिसी, नई खेल नीति और शिक्षक तबादला प्रणाली पर रह सकती है नजर

कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही शिक्षकों के तबादलों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से तैयार किए गए नए प्रस्ताव पर भी निर्णय हो सकता है।

वहीं, नई खेल नीति भी बैठक का प्रमुख एजेंडा मानी जा रही है। प्रस्तावित नीति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक जीतने पर सरकारी नौकरी सहित अन्य प्रोत्साहन देने के प्रावधान शामिल किए गए हैं।

इसके अलावा स्वास्थ्य, ऊर्जा, लोक निर्माण और पशुपालन विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : इन सात जिलों पर भारी अगले 24 घंटे । मूसलाधार बारिश का अलर्ट;IMD अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है और आने वाले 24 घंटे प्रदेश के कई जिलों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित...

ब्रेकिंग : सोना-चांदी के लुढ़के दाम, निवेशक हुए सावधान! जानिए आज के पूरे हाल

नई दिल्ली(Gold Silver Price Today): हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (10 जुलाई) को सोना और चांदी के बाजार में पूरे दिन उतार-चढ़ाव...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts