ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज ,होंगे कई बड़े फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कृषि, बागवानी और शहरी विकास विभाग से संबंधित प्रस्ताव रखे जाएंगे, […]

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा किए जाने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार कैबिनेट में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कृषि, बागवानी और शहरी विकास विभाग से संबंधित प्रस्ताव रखे जाएंगे, जिन पर मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। इसके अलावा कार्मिक विभाग की ओर से कर्मचारियों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार ये भी जानकारी मिली है कि लंबे समय से धरना प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग कर्मचारियों को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है ,जिसके बाद उनके मुद्दे पर भी कोई फैसला आ सकता है ।

माना जा रहा है कि बैठक में जनहित और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े फैसलों पर भी चर्चा हो सकती है। कैबिनेट के निर्णयों पर प्रदेश के विभिन्न विभागों और कर्मचारियों की नजर बनी हुई है।

Also Read This

बड़ी खबर: आय से अधिक सम्पति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजलेंस कोर्ट का नोटिस

देहरादून,  जुलाई 2026। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं...

थराली इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर उपभोक्ता सुविधाओं की अनदेखी । मुफ्त एयर सेवा नहीं मिलने से वाहन चालक परेशान

एयर मशीन होने के बावजूद नियमित उपयोग नहीं कराने का आरोप, सीसीटीवी व्यवस्था पर भी उठे सवालथराली (चमोली)।गिरीश चंदोला चमोली जिले के थराली स्थित...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts