बड़ी खबर: धामी सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की तीसरी लिस्ट। 6 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने दायित्वधारियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत छह नेताओं को विभिन्न आयोगों, बोर्डों और सलाहकार समितियों में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची के अनुसार ओमवीर सिंह राघव को गन्ना विकास सलाहकार समिति, धीरेंद्र पंवार […]

देहरादून। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने दायित्वधारियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत छह नेताओं को विभिन्न आयोगों, बोर्डों और सलाहकार समितियों में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी सूची के अनुसार ओमवीर सिंह राघव को गन्ना विकास सलाहकार समिति, धीरेंद्र पंवार को मीडिया सलाहकार समिति, भूपेंद्र कंडारी को गौ सेवा आयोग और सेवानिवृत्त ले. कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी को आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा रणजीत सिंह नामधारी को पशु कल्याण बोर्ड तथा किरन को सीमांत क्षेत्र कार्यक्रम अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

लगातार तीसरे दिन जारी हुई सूची

धामी सरकार बीते तीन दिनों से चरणबद्ध तरीके से दायित्वधारियों की नियुक्तियां कर रही है। इससे पहले जारी दो सूचियों में भी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पूर्व पदाधिकारियों और विभिन्न सामाजिक वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सरकार आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ लंबे समय से पार्टी के लिए कार्य कर रहे नेताओं को भी जिम्मेदारी देकर संदेश देने का प्रयास कर रही है।

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

  • ओमवीर सिंह राघव – उपाध्यक्ष, गन्ना विकास सलाहकार समिति
  • धीरेंद्र पंवार – उपाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार समिति
  • भूपेंद्र कंडारी – उपाध्यक्ष, गौ सेवा आयोग
  • ले. कर्नल (सेनि.) रघुवीर सिंह भंडारी – उपाध्यक्ष, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति
  • रणजीत सिंह नामधारी – उपाध्यक्ष, पशु कल्याण बोर्ड
  • किरन – उपाध्यक्ष, सीमांत क्षेत्र कार्यक्रम अनुश्रवण परिषद

गौरतलब है कि धामी सरकार लगातार तीसरे दिन दायित्वधारियों की सूची जारी कर रही है। इससे पहले भी कई नेताओं को विभिन्न आयोगों और समितियों में जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं।

और ये भी पढ़ें:

 

Also Read This

पिता की वतन वापसी के लिए बेटी की मुहिम बनी जन-आंदोलन, अब तक जुटे ₹1.40 करोड़ से अधिक

उत्तरकाशी। 11 सितंबर, नीरज उत्तराखंडी सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल को स्वदेश वापस लाने के लिए उनकी बेटी दीपिका...

UKPSC PCS 2026: उत्तराखंड में PCS के 67 पदों पर निकली भर्ती, 29 सितंबर तक करें आवेदन; जानें पूरी डिटेल

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts