धिराज सिंह गर्ब्याल ने संभाला जिलाधिकारी का पदभार

 

    पौड़ी:-राज्य में हाल में जिलाधिकारियों के दायित्वों में बदलाव के बाद मंगलवार देर रात धिराज सिंह गर्ब्याल ने नैनीताल के जिलाधिकारी का पदभार संभाल लिया है । पौड़ी में जिलाधिकारी रहते हुए बेहतरीन काम करने वाले आई.ए.एस.अधिकारी धिराज सिंह गर्ब्याल को नैनीताल के जिलाधिकारी सविन बंसल की जगह नए जिलाधिकारी के रूप में पोस्टिंग दी गई ।

नैनीताल के नव नियुक्त जिलाधिकरी के रूप में ज़िम्मेदारी मिलने के बाद धिराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार देर रात नैनीताल कलेक्ट्रेट में प्रशासन और ट्रेजरी का कार्यभार संभाला। बताया जाता है कि धिराज को पौड़ी में लोक लुभावनी योजना चलाने के चलते मुख्यमंत्री की गुड़ बुक्स में शामिल होना बताया जाता है ।

इससे पूर्व शासन द्वारा प्रदेश के कई प्रशासनिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था जिसमे धिराज को नैनीताल डीएम का दायित्व सौंपा है। नव नियुक्त जिलाधिकारी धिराज मंगलवार देर रात नैनीताल पहुँचे जिसके बाद उन्होंने अपना कार्यभार संभाला। जानकारी के अनुसार धिराज 10 फरवरी को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभगर में अधिकारियों और मीडिया कर्मियों से वार्ता करेंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts