राज्यसभा चुनाव: दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, CM धामी रहे मौजूद

देहरादून, 6 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने विधानसभा के प्रभारी सचिव हेमचंद पंत को नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे। […]

देहरादून, 6 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने विधानसभा के प्रभारी सचिव हेमचंद पंत को नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी के साथ विधानसभा पहुंचे दिनेश आर्य ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आर्य को लंबे समय से संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता बताते हुए उनके संगठनात्मक योगदान का उल्लेख किया।

कुमाऊं से राज्यसभा प्रतिनिधित्व का अहम पहलू

दिनेश आर्य को प्रत्याशी बनाए जाने के साथ ही इस चुनाव में कुमाऊं के प्रतिनिधित्व का मुद्दा भी महत्वपूर्ण हो गया है। मौजूदा समय में उत्तराखंड कोटे की तीनों राज्यसभा सीटों पर गढ़वाल क्षेत्र से जुड़े नेताओं का प्रतिनिधित्व है। भाजपा की ओर से दिनेश आर्य के नाम के साथ करीब 12 साल बाद कुमाऊं से भाजपा के किसी नेता को राज्यसभा भेजने का अवसर बन रहा है।

दिनेश आर्य लंबे समय से नैनीताल और कुमाऊं क्षेत्र में भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं। वह नैनीताल जिला भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और संगठन में विभिन्न दायित्वों पर काम कर चुके हैं।

16 अक्टूबर को होना है राज्यसभा चुनाव

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होना निर्धारित है। मौजूदा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते यह सीट रिक्त हो रही है। दिनेश आर्य के नामांकन के साथ अब राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है।

Also Read This

हाई कोर्ट न्यूज़ : IAS-IPS-IFS तबादलों में नियमों के उल्लंघन का आरोप, केंद्र-राज्य से जवाब तलब

नैनीताल/देहरादून: उत्तराखंड में IAS, IPS और IFS अधिकारियों के तबादलों एवं तैनाती को लेकर दायर जनहित याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य...

क्राइम: देहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से सनसनी। बुजुर्ग दंपति समेत घरेलू सहायिका की हत्या

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित विष्णु लोक कॉलोनी में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। घर...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts