गुड न्यूज : राजस्व विभाग में 513 पदों पर सीधी भर्ती, 22 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू

अनुज नेगी देहरादून। उत्तराखंड बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है,उत्तराखंड के राजस्व विभाग में 513 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 22 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने जा रहे है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पटवारी और लेखपाल के रिक्त 366 पदों पर सीधी भर्ती हेतु इच्छुक युवकों से आवेदन पत्र […]

अनुज नेगी

देहरादून।

उत्तराखंड बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है,उत्तराखंड के राजस्व विभाग में 513 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 22 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने जा रहे है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पटवारी और लेखपाल के रिक्त 366 पदों पर सीधी भर्ती हेतु इच्छुक युवकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ग के अंतर्गत राजस्व विभाग के अधीन विभिन्न जिलों के पटवारी के रिक्त 366 पदों पर सीधी भर्ती हेतु इच्छुक युवकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसके अलावा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल के 147 पदों पर भी आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं।

पटवारी और लेखपाल दोनों मिलाकर 513 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी। आयोग की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि, अब किसी भी आवेदन पत्र को भरने के पूर्व अभ्यर्थियों को अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन भरना अनिवार्य है। इसके उपरांत ही अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र भर सकेंगे।

वन टाइम रजिस्ट्रेशन भरे जाने के उपरांत अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने में सुगमता होगी। जिन अभ्यर्थियों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन नहीं भरा है वह पहले कृपया अपना प्रोफाइल तैयार करें और उसे भरने के बाद ही आवेदन पत्र भरें।

आवेदन पत्र भरने के लिए अब कॉमन सर्विस सेंटर को भी अधिकृत किया गया है। कॉमन सर्विस सेंटर से आफ वन टाइम रजिस्ट्रेशन भरने में मदद ले सकते है। 22 जून से आवेदन प्रारंभ करने की तिथि तय की गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त है।

नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड द्वारा परीक्षण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त है। लिखित परीक्षा का अनुमानित समय नवंबर का महीना तय किया गया है। अधिक जानकारी के लिए आप उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जा सकते हैं।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts