खुलासा: स्वास्थ्य महानिदेशालय ने छुपाई एक हजार हाईटेक बेड खरीदने की सूचना।गोदाम की शोभा बढ़ा रहे बेड

क्या गोदाम की शोभा बढ़ाने के लिए खरीदे गए थे बेड लापरवाह अधिकारियों को बर्खास्त करे सरकार विकास नगर।  स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा पांच-सात माह पहले हाईटेक बेड (Fowler bed) की खरीद कर उनको गोदामों की शोभा बढ़ाने के लिए छोड़ दिया गया। जिसका खुलासा करते हुए जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बताया […]

  • क्या गोदाम की शोभा बढ़ाने के लिए खरीदे गए थे बेड
  • लापरवाह अधिकारियों को बर्खास्त करे सरकार

विकास नगर। 

स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा पांच-सात माह पहले हाईटेक बेड (Fowler bed) की खरीद कर उनको गोदामों की शोभा बढ़ाने के लिए छोड़ दिया गया। जिसका खुलासा करते हुए जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बताया कि, विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि, महानिदेशालय द्वारा एक हजार हाईटेक बेड खरीदे गए थे। 

मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी द्वारा दिसंबर 2020 को कोविड-19 के प्रारंभ से लेकर सूचना उपलब्ध कराने की तिथि तक खरीदे गए समस्त सामान  यथा वेंटिलेटर, मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट इत्यादि (यानी समस्त) की खरीद के बारे में सूचना मांगी गई थी, जिस के क्रम में महानिदेशालय द्वारा 27/02/2021 को अन्य खरीदे गए सामान की सूची तो उपलब्ध करा दी गई, लेकिन इन हाइटेक बेड की सूचना का कोई उल्लेख नहीं किया गया।

प्रदेश में मरीजों को बेड न मिलने से मचा हुआ है हाहाकार

ऐसे में इसका स्पष्ट कारण है कि, विभाग को डर था कि कहीं हाईटेक बेड की सूचना लीक हो गई तो जनता हिसाब मांगेगी| प्रदेश की जनता इस महामारी के दौर में एक-एक बेड के लिए मारी-मारी फिर रही है। इन लापरवाह अधिकारियों ने मरीजों को तड़पने के लिए छोड़ दिया। सरकार के एक मंत्री अपने भांजे के इलाज को लेकर अस्पताल में हंगामा काट रहे हैं। काश! प्रदेश के मंत्रियों/विधायकों ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया होता तो आज ये परिणाम न होते !

मोर्चा सरकार से मांग करता है कि, इन निकम्मे एवं लापरवाह अधिकारियों को बर्खास्त कर जनता को एक-एक बेड का हिसाब दे।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts