वीडियो वायरल:युवक-युवतीयों के विवाद ने लिया हिंसक रूप। सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे 

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित सिडकुल क्षेत्र में युवक-युवती के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गया। दोनों पक्षों के कई लोग सड़क पर ही आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लात-घूंसे चलने के साथ बेल्ट से भी एक-दूसरे पर हमला किया गया। घटना का वीडियो अब […]

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित सिडकुल क्षेत्र में युवक-युवती के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गया। दोनों पक्षों के कई लोग सड़क पर ही आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लात-घूंसे चलने के साथ बेल्ट से भी एक-दूसरे पर हमला किया गया।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई युवक आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ युवतियां भी विवाद में शामिल होकर मारपीट करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

छुट्टी के समय फैक्ट्री के बाहर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, सिडकुल क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले कई युवक और युवतियां छुट्टी के समय बाहर निकले थे। इसी दौरान एक युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ गए और सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई।

लात-घूंसे के साथ बेल्ट से भी मारपीट

वायरल वीडियो में कई युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान लात-घूंसे चलने के साथ बेल्ट से भी हमला किया गया। कुछ महिलाएं और युवतियां भी झगड़े में शामिल दिखाई दे रही हैं।

सड़क पर काफी देर तक हंगामा और मारपीट होने से मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

मारपीट की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल युवक और युवती के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना से जुड़े लोगों की पहचान और पूरे विवाद की वजह पता लगाने में जुटी है।

जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे।

Also Read This

बड़ी खबर : नेपाल आपदा के बाद प्रशासन का अलर्ट, कैलाश मानसरोवर यात्रियों की मांगी जानकारी

उत्तरकाशी। 28 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी नेपाल में आई आपदा के बीच उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने जनपद के नागरिकों से महत्वपूर्ण अपील जारी की है। प्रशासन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू,इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

एआई, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे दोनों संस्थान एसजीआरआरयू में जश्न का माहौल बंटी मिठाईयां ...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts