पाठकों का असर : जज ने लिया पर्वतजन की खबर का संज्ञान। पीड़ित पार्षद को पहुंचाई कानूनी मदद

देहरादून की सिविल जज सीनियर डिवीजन नेहा कुशवाह ने पर्वतजन की खबर का संज्ञान लिया है और पीड़ित पार्षद के घर महिला वकीलों का पैनल भेज कर उनको कानूनी मदद और सुरक्षा मुहैया कराई है।
 गौरतलब है कि पर्वतजन ने 5 मई को घरेलू हिंसा की शिकार हो रही वार्ड नंबर 99 की पार्षद अजेयता पवार की खबर प्रकाशित की थी।
यह खबर पोल खोल डॉट इन न्यूज़ पोर्टल के संचालक तथा वरिष्ठ पत्रकार सुनील गुप्ता ने जज को फॉरवर्ड कर दी थी।
 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और सिविल जज( सीनियर डिवीजन) नेहा कुशवाहा ने इस खबर का संज्ञान लेते हुए पी ए एल बी टीम के सहयोग से पहले इस प्रकरण पर जानकारी जुटाई और फिर चार महिला अधिवक्ताओं का पैनल पार्षद के घर पर भेज कर पहले तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कराई और फिर उनको कानूनी सहायता पहुंचाई।
 घरेलू हिंसा की शिकार पीड़ित पार्षद ने कानूनी मदद पर राहत की सांस ली और भगवान का रूप मानकर आए इन कानून के प्रहरियों का आभार व्यक्त किया।
विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा कुशवाहा ने पर्वतजन तथा पोल खोल डॉट इन न्यूज़ पोर्टल के संचालक सुनील गुप्ता का भी आभार व्यक्त किया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts