बड़ी खबर: डॉ. अंबेडकर छात्रावास में घटिया भोजन पर डीएम सख्त । अब छात्र करेंगे भोजन गुणवत्ता की निगरानी

उत्तरकाशी, 2 जुलाई 2026। नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में छात्रों को दूषित और गुणवत्ताविहीन भोजन परोसे जाने की शिकायत को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। शिकायत मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप पंवार ने बुधवार को छात्रावास का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं […]

उत्तरकाशी, 2 जुलाई 2026। नीरज उत्तराखंडी 

उत्तरकाशी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में छात्रों को दूषित और गुणवत्ताविहीन भोजन परोसे जाने की शिकायत को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। शिकायत मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप पंवार ने बुधवार को छात्रावास का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान छात्रावास के अधीक्षक एवं अधीक्षिका भी मौजूद रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने भोजन व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने के निर्देश देते हुए भोजन उपलब्ध कराने वाले निविदादाता (कैटरर) से स्पष्टीकरण तलब करने और पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

रसोई और मेस की साफ-सफाई पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान छात्रावास परिसर, विशेषकर रसोईघर (मेस) की स्वच्छता का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन रसोई और भोजनालय की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए, ताकि छात्रों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

छात्र करेंगे भोजन की गुणवत्ता की निगरानी

भोजन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने छात्र-छात्राओं की एक विशेष भोजन निगरानी समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह समिति प्रतिदिन परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट छात्रावास अधीक्षक एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को सौंपेगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप पंवार ने स्पष्ट कहा कि छात्रावास में रह रहे छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता या छात्रावास प्रबंधन में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और भोजन उपलब्ध कराने वाले निविदादाता के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने दिए सुधार के स्पष्ट निर्देश

जिला प्रशासन का कहना है कि छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ वातावरण और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निरीक्षण और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

Also Read This

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts