बड़ी खबर : डीएम ने नगरपालिका की हाट बाजार का किया निरीक्षण, दिए यह निर्देश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में आज जिलाधिकारी(डी.एम.)धिराज गर्भयाल ने नगर पालिका की हाट बाजार का निरीक्षण किया। डी.एम.ने कहा कि नैनीताल की 75 प्रतिशत पार्किंग फूल होने तक न्यू ईयर मनाने आने वालों को बेरोकटोक आने दिया जाएगा।         नैनीताल में मल्लीताल के पुराने घोड़ा स्टैंड पार्क में इनदिनों हाट बाजार लगाई गई है। […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में आज जिलाधिकारी(डी.एम.)धिराज गर्भयाल ने नगर पालिका की हाट बाजार का निरीक्षण किया। डी.एम.ने कहा कि नैनीताल की 75 प्रतिशत पार्किंग फूल होने तक न्यू ईयर मनाने आने वालों को बेरोकटोक आने दिया जाएगा।

        नैनीताल में मल्लीताल के पुराने घोड़ा स्टैंड पार्क में इनदिनों हाट बाजार लगाई गई है। इस हाट बाजार का जिलाधिकारी ने आज दौरा किया और महिला ग्रामोद्योग की सारी दुकानों को तसल्ली से देखा। उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में में 3396 सैल्फ हैल्प ग्रुप्स(एस.एच.जी.)हैं, ये ग्रुप शहरी क्षेत्र में भी हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ये बहुत अच्छी पहल है, इससे रोजगार और पर्यटकों तक यहां की संस्कृति भी पहुंचेगी। डी.एम.ने कहा कि हाट बाजार लगाने की इस मुहिम को निरंतर चलाना जरूरी है। 

        इसके अलावा गर्भयाल ने कहा कि अपना वाहन लेकर न्यू ईयर मनाने आने वाले पर्यटकों को नैनीताल की 75 प्रतिशत पार्किंग फुल होने तक आने दिया जाएगा। इसके बाद उनकी गाड़ियों को रूसी बाईपास पर पार्क कर उन्हें शटल सेवा से नैनीताल पहुंचाया जाएगा। इस दौरान दूसरे जिले से मोटर साइकिल से आ रहे चालकों को भी शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी।

Also Read This

दर्दनाक: बस हादसे में इन 9 लोगों की मौत। 6 गंभीर घायल; चालक पर लापरवाही के आरोप

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि...

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

Related Posts