डीएम हों तो ऐसे : डीएम ने अनधिकृत अफसरों को किया बैठक से बाहर

कमल जगाती, नैनीताल नैनीताल के कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सवीन बंसल ने विभिन्न बैंकों के जिला संयोजकों की बैठक ली । बैठक में एस.बी.आई., बी.ओ.बी., पी.एन.बी., अल्मोड़ा अर्बन, जिला सहकारी बैंक आदि के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। https://youtu.be/fOLOtpBEdW0   जिलाधिकारी ने जिले के जरूरतमंदों के लोन निरस्त किये जाने को लेकर जब एस.बी.आई.के जिला संयोजक […]

कमल जगाती, नैनीताल

नैनीताल के कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सवीन बंसल ने विभिन्न बैंकों के जिला संयोजकों की बैठक ली । बैठक में एस.बी.आई., बी.ओ.बी., पी.एन.बी., अल्मोड़ा अर्बन, जिला सहकारी बैंक आदि के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

https://youtu.be/fOLOtpBEdW0

 

जिलाधिकारी ने जिले के जरूरतमंदों के लोन निरस्त किये जाने को लेकर जब एस.बी.आई.के जिला संयोजक से सवाल किया तो उनके पास कोई जवाब नहीं था । इसपर जिलाधिकारी भड़क गए और उन्होंने कहा की ऐसे तो मीटिंग का कोई भी औचित्य नहीं रहेगा।

उन्होंने एक बैंक के प्रतिनिधि से जानकारी ली तो नैनीताल बैंक की तरफ से जिला संयोजक की जगह सामान्य कर्मचारी को भेजा गया था, जिसपर जिलाधिकारी ने उन्हें बैठक छोड़ने का आदेश दे दिया।

जिलाधिकारी ने सदस्यों से अनुमति पत्र(ऑथोराइजेशन लैटर) दिखाने को भी कहा। जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर एम.एस.जंगपांगी से कहा कि आप वैरिफाई करके जिन्हें अधिकार है केवल उन्हें ही बैठक में बैठाएँ। जिलाधिकारी ने ये भी कहा कि अगली बैठक में जिला संयोजकों के साथ ब्रांच मैनेजर भी उपस्थित रहने चाहिए।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts