रुद्रपुर: DM रंजना राजगुरु के निर्देश, कोरोना को लेकर भ्रामकता फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

DM रंजना राजगुरु के निर्देश, कोरोना को लेकर भ्रामकता फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
रुद्रपुर। संक्रमण को रोकने के लिये जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। वर्तमान में कोविड-19 महामारी के सकंम्रित व्यक्तियों की संख्या में तीव्र गति से वृद्धि हुई है। पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण को रोकने एवं संक्रमित व्यक्तियो के उपचार हेतु निरन्तर गम्भीर प्रयास किये जा रहे है। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने बताया कतिपय व्यक्तियों के द्वारा सोशल मीडिया या अन्य माध्यमो से भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।

जिस कारण एक ओर महामारी के प्रसार को रोकने एवं अन्य कार्यो में लगे हुए कर्मचारियो व अधिकारियों के मनोबल में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वही दूसरी ओर शासन की छवि धूमिल हो रही है। इस सम्बन्ध में उन्होने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अपेक्षा की है कि, वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से अफवाह फैलाने वाले व भ्रामक प्रचार करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी ढंग से वैधानिक कार्यवाही करें।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts