बड़ी खबर: हेल्पलाइन पर फोर्स क्लोज शिकायतों पर DM सख्त, स्थलीय जांच के आदेश

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिलाधिकारी देहरादून ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर बंद की गई शिकायतों की स्थलीय जांच के निर्देश दिए फोर्स क्लोज का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी सख्त अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग को सड़क की जांच के निर्देश ⁠गलत तरीके से शिकायत बंद करने पर तय होगी जवाबदेही देहरादून, 25 सितम्बर […]

  • मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिलाधिकारी देहरादून ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर बंद की गई शिकायतों की स्थलीय जांच के निर्देश दिए
  • फोर्स क्लोज का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी सख्त
  • अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग को सड़क की जांच के निर्देश
  • ⁠गलत तरीके से शिकायत बंद करने पर तय होगी जवाबदेही

देहरादून, 25 सितम्बर 2026 (सू॰वि)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों को बंद की गई शिकायतों की मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तव में समाधान हुआ है।

इसी क्रम में विकासखंड डोईवाला के वार्ड संख्या 9, रेशम माजरी में सड़क के गड्ढों से संबंधित शिकायत की स्थलीय जांच कराई गई। निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार सड़क की कुछ माह पहले मरम्मत हुई थी, लेकिन मौके पर अब भी गड्ढे पाए गए। सड़क की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं मिली और ग्रामीणों ने बरसात में जलभराव की आशंका जताई। समस्या बनी रहने के बावजूद शिकायत बंद किए जाने को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है।

जिलाधिकारी ने प्रकरण में संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग को सड़क की स्थिति एवं किए गए कार्य की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत का निस्तारण केवल पोर्टल पर उसे बंद कर देने से नहीं माना जाएगा। शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

बिना समाधान के शिकायत को ‘फोर्स क्लोज’ करने के मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में जिसकी जिम्मेदारी पाई जाएगी, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से ‘फोर्स क्लोज’ न किया जाए और उन्हें बंद करने से पहले समाधान तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए।

Also Read This

ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद के आदेश जारी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। 26 सितंबर 2026, शनिवार को नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और...

कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी’, ब्लड कैंसर जागरूकता को लेकर श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में जुटे विशेषज्ञ

ब्लड कैंसर जनजागरूकता पर एकजुट हुए विषय विशेषज्ञ पोस्टर प्रतियोगिता में शबीना एवं शोएब संयुक्त रूप से प्रथम, प्रतिभा नौटियाल द्वितीय और...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts