डॉक्टरों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध

थराली।प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के चिकित्सकों ने भी अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बांहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जाहिर किया। डाक्टरों का कहना था कि तत्त्काल सरकार के द्वारा मांगे नही मानें जाने पर प्रांतीय संघ के आह्वान पर वें  उग्र आंदोलन छेड़ने के लिए […]

थराली।प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के चिकित्सकों ने भी अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बांहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जाहिर किया। डाक्टरों का कहना था कि तत्त्काल सरकार के द्वारा मांगे नही मानें जाने पर प्रांतीय संघ के आह्वान पर वें  उग्र आंदोलन छेड़ने के लिए तैयार हैं। 

 

उल्लेखनीय है. कि चिकित्सकों के स्थानांतरण ट्रांसफर एक्ट के अनुरूप कराये जाने,लंबे समय से दुर्गम में कार्यरत चिकित्सको का तबादला सुगम स्थानों में कराए जाने,  दुर्गम क्षेत्रो में तैनात स्नातक चिकित्सकों हेतु वेतन का 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दिए जाने सहित  11 सूत्रीय मांगों को लेकर  स्वास्थ्य सेवा संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 29 अगस्त तक इसी तरह शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जाहिर करने की बात कही है।

 

मांगे पूरी न होने पर चिकित्सको ने आंदोलन को और तेज करने की भी चेतवानी दी है।इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ नवनीत चौधरी, डॉ ऐश्वर्या, डॉ पूनम टम्टा, डॉ गौरव, डॉ नितेश, डॉ आयुषी, डॉ संजय आदि मौजूद थे।

Also Read This

ब्रेकिंग: किच्छा-सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना पर हाईकोर्ट ने हटाई रोक

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय में किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिकाओं में हुए चुनाव की मतगणना नहीं करने को लेकर राज्य चुनाव आयोग...

ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री। इन्हें मिली जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। फणीन्द्रनाथ शर्मा को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह पद अजय...

Related Posts