नकल विरोधी कानून पर डॉल्फिन छात्रों ने CM को कहा धन्यवाद

देहरादून, 7 मई 2025: देहरादून स्थित डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के छात्रों ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश में लागू सख्त नकल विरोधी कानून के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। छात्रों ने कहा कि इस कानून ने न सिर्फ भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता […]

देहरादून, 7 मई 2025: देहरादून स्थित डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के छात्रों ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश में लागू सख्त नकल विरोधी कानून के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। छात्रों ने कहा कि इस कानून ने न सिर्फ भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाई है, बल्कि राज्य के प्रतिभावान युवाओं को न्याय दिलाने में भी बड़ी भूमिका निभाई है।

संस्थान की ओर से कहा गया कि नकल पर लगाम लगाने वाला यह कानून प्रदेश की परीक्षा प्रणाली में ऐतिहासिक सुधार लेकर आया है। इस कानून के माध्यम से अब योग्य अभ्यर्थियों को उनका हक मिल रहा है और भर्ती प्रक्रियाएं अधिक निष्पक्ष एवं पारदर्शी हो गई हैं।

कानून के प्रावधान:
उत्तराखंड में लागू इस सख्त कानून के तहत नकल माफियाओं को आजीवन कारावास या अधिकतम 10 वर्षों की सजा और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही दोषियों की संपत्ति जब्त करने और दोषी छात्रों पर 10 वर्षों तक किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाने जैसे कठोर प्रावधान भी कानून में शामिल किए गए हैं।

डॉल्फिन इंस्टीट्यूट ने आशा जताई कि यह कानून भविष्य में भी राज्य की परीक्षा प्रणाली को मजबूत करेगा और युवाओं के भविष्य की रक्षा करेगा।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts