कोरोना ब्रेकिंग : एक युवती सहित आठ नए पॉजिटिव। टोटल 325

जगदंबा कोठारी
उत्तराखंड में बीस नए सैंपल कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। ये एम्स ऋषिकेश मे टेस्ट किए गए थे।
इनमें से 5 मरीज दून जिले के हैं तथा तीन हरिद्वार जिले से है।
रानी पोखरी की एक 32 वर्षीय महिला, जो 21 मई को मुंबई से आई थी, उसका सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। यह महिला 22 मई को एम्स की स्क्रीनिंग ओपीडी में आई थी। जहां पर उसका स्वाब सैंपल लिया गया था। आज उसकी कोवीड19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है यह महिला 21 तारीख से सीमा डेंटल में क्वॉरेंटाइन है।
इसके अलावा एम्स में रुड़की के तीन अन्य सैंपल पॉजिटिव पाए गए है।
 इसके अलावा एक मरीज गुमानीवाला ऋषिकेश का रहने वाला है।
 75 वर्षीय व्यक्ति 20 मई से एम्स में भर्ती था तथा 3 मरीज सीमा डेंटल कॉलेज ऋषिकेश में क्वॉरेंटाइन किए गए थे।
 यह सभी मुंबई से लौटे थे तथा इनको 21 मई को सीमा डेंटल कॉलेज में क्वॉरेंटाइन किया गया था।
  दो रायवाला और एक थानो के निवासी है तथा तीनों 22 से 32 वर्ष तक की उम्र के हैं।
यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के सभी जिले अब ऑरेंज जोन में तब्दील हो गए हैं। दूसरे राज्यों के रेड जोन से आने वाले प्रवासियों को उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे कि हरिद्वार और हल्द्वानी में यदि सैंपल रिपोर्ट आने तक मात्र 2 दिन के लिए भी रोका गया होता तो आज उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की यह स्थिति ना होती।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts