दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने भाजपा की सदस्यता की ग्रहण ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में  दर्जनों महिलाओं और पुरुष ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है । पार्टी के मंडल अध्यक्ष ने सभी नवागंतुकों को पार्टी के नियम और कार्यशैली से अवगत कराया ।

नैनीताल के नैनीताल क्लब में आयोजित एक साधारण कार्यक्रम में 23 महिलाओं समेत कुछ पुरुषों ने भाजपा का दामन थाम लिया है । भाजपा जॉइन करने वालों में लड़कियां, औरतें और वृद्ध महिलाओं के अलावा कुछ पुरुष भी शामिल हैं ।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया । उन्होंने पार्टी की कार्यशैली और नियमावली बताकर इन महिलाओं को दूसरी महिलाओं के साथ मिलकर पार्टी हिट में काम करने का तरीका बताया ।

पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों ने महिलाओं को   और टोपी पहनाकर पार्टी का सदस्य बनाया । पार्टी ने अपने नए सदस्यों की लिस्ट जारी की है :- लीला भट्ट, ममता देवी, कमला दरियाल, मालती देवी, रेखा जाटव, ईश्वरी दरियाल, खष्टी टंगरिया, कमला देवी, नंदी देवी, खुशबू आर्या, गीता कार्की, मुन्नी देवी कौशल्या देवी, सपना रावत, शांति देवी, ममता नेगी, शांति रजवाड़, विद्या देवी कमला भट्ट, बसंती रावत, नीमा बिनवाल, सुमन मावड़ी, मोहन चंद भट्ट ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts